सवाल बाल मन के जवाब डॉक्टर कलाम के (साक्षात्कार)

1.निम्नलिखित विकल्पों में से योग्य विकल्प पसंद करके लिखिए:

1. सवाल बालमन के जवाब डॉक्टर कलाम के पाठ का साहित्य प्रकार__ है।

A. साक्षात्कार ✅

B. निबंध

C. संकलित

D. कहानी

2. शिव सुब्रमण्यम अय्यर किस विषय के शिक्षक थे?

A. गणित

B. अंग्रेजी

C. हिंदी

D. विज्ञान✅

3. करोड़ युवाओं के विचारों की एकता निश्चय ही विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करने में सफल होगी।

A. 45

B. 25

C. 54✅

D. 100

4. जनसंख्या वृद्धि को रोकने की अचूक औषधि क्या है?

A. विकास

B. साक्षरता✅

C. सजगता

D. जिम्मेदारी

5. किस मूल का कोई भी व्यक्ति बृहद भारतीय परिवार का अंग है

A. अमेरिकी

B. एशिया

C. भारतीय✅

D. शहरी

2.निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

1.श्री सुब्रमण्य अय्यर __ कक्षा के शिक्षक थे ।
उत्तर : पांचवी

2. __ को सन 2020 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में परिवर्तित करना है।
उत्तर : भारत

3. __ स्तर पर संपर्क के लिए हमें अंग्रेजी जैसी संपर्क भाषा की नितांत आवश्यकता है।
उत्तर : वैश्विक

4. डॉ कलाम ने माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई ___ माध्यम से पूरी की है|
उत्तर : मातृभाषा

5. युवा अवस्था में अवस्था में कदम रखते ही हमें अपने जीवन का ___ निर्धारित कर लेना चाहिए|
उत्तर : लक्ष्य (ध्येय)

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य में लिखिए:

1. "पक्षी कैसे उड़ते हैं? "इसका उदाहरण विज्ञान के शिक्षक ने किस प्रकार दिया?
उत्तर : "पक्षी कैसे उड़ते हैं? " यह बात विद्यार्थी को शिक्षक ने जीवंत उदाहरण देकर समझाया | और बच्चों को रामेश्वरम के समुद्र तट पर ले जाकर समझाया |

2. डॉ कलाम ने अपने बचपन की कौनसी यादगार घटना सुनाएं
उत्तर : डॉ कलाम ने अपने बचपन की यादगार घटना सुनाई कि, वे जब पांचवी कक्षा में पढ़ते थे तब उसके विज्ञान के एक शिक्षक शिव सुब्रमण्यम अय्यर ने उसे रामेश्वरम के तट पर लेकर जाकर जीवंत बताया था कि पक्षी कैसे उड़ते हैं|

3. चिराग जैन ने डॉ कलाम से क्या पूछा?
उत्तर : चिराग जैन ने डॉ. कलाम से पूछा कि वह कौन सी बड़ी चुनौती है जीसका सामना हमें आज करना पड़ रहा है?

4. डॉ कलाम ने साहस की परिभाषा देते हुए क्या कहा?
उत्तर : डॉ कलाम ने साहस की परिभाषा देते हुए कहा कि, अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को संकट या आपदा से बचाना ही साहस है।

5. भारत 2020 का मिशन क्या है?
उत्तर : भारत 2020 का मिशन है कि, हमारा राष्ट्र 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए। यानी कि हमारा देश आर्थिक तरह से बहुत ही आगे बढ़े। और पूरे देश का बहुत ही विकास हो।

6. डॉ कलाम के अनुसार 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र क्यों बन जाएगा?
उत्तर :डॉक्टर कलाम के अनुसार 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।क्योंकि विकास स्वयं जनसंख्या वृद्धि रोकने की अचूक औषधि है। इसमें जन शिक्षा विशेषकर स्त्री शिक्षा बहुत ही महत्व की है। इसमें युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर सुलभ होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उद्योग धंधे स्थापित होंगे। इसलिए डॉक्टर कलाम कहते हैं कि 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

7. छात्रों को अपना लक्ष्य किस प्रकार प्राप्त करना चाहिए?
उत्तर : छात्रों को अपना लक्ष्य चुनकर हमेशा उसी रास्ते पर चलना होगा। और तभी से उस दिशा में प्रयास और श्रम प्रारंभ कर देना होगा। जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। जैसे ही आगे बढ़ेंगे बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने दृढ़ साहस को पेश करके सभी समस्याओं को पराजित करना होगा। और जीत हासिल करनी होगी।

8. विजन 2020 का लक्ष्य पाने में महिलाओं की क्या भूमिका हो सकती है?
उत्तर : 2020 का विजन अनुप्रयोग के क्षेत्र की महत्वपूर्णप्रौद्योगिकियों के विकास पर विचार किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात भी मिशन 2020 का एक अभिन्न अंग है सशस्त्र सेनाओं में नियुक्ति के लिए पुरुष और महिला के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। तीनों सेनाओं में पर्याप्त महिला अधिकारी नियुक्त है। राष्ट्रीय रक्षा क्षमता मैं वृद्धि के लिए महिलाएं उच्च स्तरीय सामरिक सेना बहु गुणक उपकरणों पर कार्य करके भी अपना सहयोग दे सकती है ।

9. किसी भी देश के लिए सेना का क्या महत्व है?
उत्तर : किसी भी देश में सेना ए बहुत महत्व की है। राष्ट्रीय रक्षा, क्षमताओं में वृद्धि के लिए भी सेना बहुत महत्व की है।क्योंकि सेना ही हमारे देश की सुरक्षा एवं वृद्धि अच्छी तरह से कर सकती है।

10. विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा डॉ कलाम को किस से मिली?
उत्तर : विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा डॉ कलाम को अपने पांचवी के शिक्षक श्री शिव सुब्रमण्यम अय्यर के एक यादगार घटना से मिली। क्योंकि उसने रामेश्वरम के समुद्र तट पर ले जाकर समझाया कि पक्षी कैसे उड़ते हैं। और यह बात प्रत्यक्ष बताई इस बात से डॉ कलाम को विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा मिली।