10.
सीखो
1. ‘सीखो’ काव्य के कवि कौन है?
उत्तर :
श्रीनाथसिंह
2. हमें फूलो सें क्या सीखना चाहिए ?
उत्तर :
फूलों से हमें नित हँसना सीखना चाहिए ।
3. ............नित गाना गाते हैं ।
उत्तर :
भौंरे
4. पेड़ की डालियाँ क्या सिखाती हैं ?
उत्तर :
पेड़ की डालियाँ नित शीश झुकाना सीखाती हैं ।
5. हवा के झोंके हमें क्या सीखाते हैं ?
उत्तर :
हवा के झोंके हमें कोमल भाव बढ़ाना सिखाते हैं ।
6. सभी से मिलना और
मिलाना..............तथा.........सिखाते हैं ।
उत्तर :
दूध, पानी
7. सूरज की किरणों से हमें क्या सीख मिलती है
?
उत्तर :
सूरज की किरणें हमें जगना और जागाना सिखाती हैं ।
8. .............की किरणों से सीखो जगना और
जगाना ।
उत्तर : सूरज
9. सभी को गले लगाने की सीख कौन देता है ?
उत्तर :
लता और पेड़ सभी को गले लगाने की सीख देते है ।
10. स्वदेश के लिए तड़पकर मरना कौन सिखाता
है ?
उत्तर :
मछली स्वदेश के लिए पड़पकर मरना सिखाती है ।
11. पतझड़ के.............से हमें दु:ख में
धीरज धरना सीखना चाहिए ।
उत्तर :
पेड़ों
12. दु:ख में हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर : दु:ख में हमें धैर्य धारण करना चाहिए ।
13. अंधेरा कौन दूर करता है?
उत्तर :
अंधेरा दीपक दूर करता है ।
14. प्राणियों की सच्ची सेवा करना किससे सीखना
चाहिए ?
उत्तर :
प्राणियों की सच्ची सेवा करना पृथ्वी से सीखना चाहिए ।
15. जलधारा हमें क्या सिखाती हैं ?
उत्तर :
जलधारा हमें जीवन-पथ पर आगे बढ़ना सिखाती है ।
16. ...............हमें हरदम उन्नति करना
सिखाता है ।
उत्तर :
धुआँ
17. काव्य में प्रकृति के किन-किन तत्वों की
बात कही गई है ?
उत्तर :
काव्य में फूल, वृक्ष, हवा, सूरज, लता, जलधारा, भौंरे, दूध , पानी, पृथ्वी, धुआँ
आदि प्रकृति के तत्वों की बात कही गई है ।
18. स्वयं देखी हुई प्रकृति की अन्य चीजों के
नाम दीजिए ।
उत्तर :
मैंने सागर, झरना, मिट्टी, पशु-पक्षी, पर्वत, नदी, चंद्र, सितारे, आकाश आदि
प्रकृति के तत्व देखे हैं ।
19. सही जोड़े मिलाइए :
|
विभाग अ |
विभाग ब |
|
1. फूल |
1. स्वदेश के लिए तड़पकर मरना |
|
2. जलधारा |
2. कोमल भाव बहाना |
|
3. मछली |
3. उन्नति करना |
|
4. पृथ्वी |
4. जीवनपथ पर आगे बढ़ना |
|
5. धुआँ |
5. सेवा करना |
|
6. तरू |
6. शीश झुकाना |
|
7. हवा का झोंका |
5. हँसते रहना |
|
उत्तर |
|
1. – 7 |
|
2. – 4 |
|
3. – 1 |
|
4. – 5 |
|
5. – 3 |
|
6. – 6 |
|
7. – 2 |
20. काव्य में से निम्नलिखित भावार्थवाली
पंक्तियाँ ढूँढकर लिखिए :
(1) सुख हो या दु:ख हो, हमें हमेशा हँसते रहना
चाहिए ।
उत्तर :
फूलों से नित हँसना सीखो ।
(2) हमें हर एक प्राणी की सेवा करनी चाहिए ।
उत्तर :
पृथ्वी से सीखो प्राणी की सच्ची सेवा करना ।
(3) हमें सदैव प्रगति करनी चाहिए ।
उत्तर :
धुएँ से सीखो हरदम ऊँचे ही पर चढ़ना ।
(4) हमें सब से हिलमिलकर रहना चाहिए ।
उत्तर :
दूध तथा पाणी से सीखो मिलना और मिलाना ।
21. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द
लिखिए :
(1) फूल = ...................
उत्तर : सुमन
(2) तरू = ..................
उत्तर : वृक्ष
(3) पृथ्वी = .................
उत्तर : धरा
(4) नित = ...................
उत्तर : नित्य
(5) सूरज = ...................
उत्तर : रवि
(6) धीरज = ..................
उत्तर : धैर्य
(7) कोमल = .................
उत्तर : मुलायम
(8) लता = ....................
उत्तर : बेल
(9) भौंरा = ....................
उत्तर : भ्रमर
(9) हवा = .....................
उत्तर
: पवन
(10) पानी = ..................
उत्तर : जल
22. निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :
(1) फूल ..................
उत्तर
: कांटा
(2) अँधेरा ..................
उत्तर : उवाला
(3) ऊँचाई ..................
उत्तर : निचाई
(4) दु:ख ..................
उत्तर : सुख
(5) स्वदेश ..................
उत्तर : परदेश
(6) सच्ची ..................
उत्तर : झूठी
(7) सूरज ..................
उत्तर : चाँद
(8) जीवन ..................
उत्तर : मरण
(9) उँचा ..................
उत्तर : नीचा
23. मुहावरो कें अर्थ लिखकर वाक्य में
प्रयोग कीजिए :
(1) शीश झुकाना
उत्तर :
विनम्र होना ।
वाक्य :
हमें सभी से शीश झुकाकर बात करनी चाहिए ।
(2) कोमल भाव बहाना
उत्तर :
सुन्दर विचार प्रकट करना ।
वाक्य : हवा
के झोकों से कोमल भाव बहाना सीखना चाहिए ।
(3) ऊँचे चढ़ना
उत्तर :
उन्नति करना ।
वाकय :
महेनत करने वाले लोग ही ऊँचाई पर चढ़ते है ।
(4) धीरज धरना
उत्तर :
धैर्य रखना ।
वाक्य : मनुष्य को संकट के समय धीरज धरना चाहिए ।
24. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियाँ पूर्ण
कीजिए :
(1) दीपक से सीखो...................सेवा
करना ।
उत्तर : दीपक
से सीखो जितना हो सके अँधेरा हरना ।
पृथ्वी से सीखो प्राणी की सच्ची सेवा करना
।
(2) सीख हवा के झोंकों................मिलना
और मिलाना ।
उत्तर :
सीख हवा के झोंकों से लो कोमल भाव बहाना ।
दुध तथा पानी से सीखो मिलना और मिलाना ।
25. काव्य में से संज्ञा, विशेषण और
क्रियापद शब्द ढूँढकर लिखिए :
उत्तर :
संज्ञा :
सूरज, मछली, दीपक, पृथ्वी, दूध, भौंरा, पानी
विशेषण :
सच्चा, कोमल, ऊँचा
क्रिया :
गाना, जगना, जगाना, झुकाना, मिलना, बहाना, चढ़ना, हरना
26. नीचे दिए गए शब्दों में से विशेषण और
क्रियापद अलग कीजिए :
(बड़ा, मिलना, काटना, थोड़ा, तीन, सफेद, बोलना,
पढ़ना, गिरना, मीठा, काला, शुद्ध, पीना, खेलना, तेज, दौड़ना, सच्चा)
उत्तर :
विशेषण :
बड़ा, थोड़ा, तीन, सफेद, मीठा, काला, शुद्ध, तेज, सच्चा
क्रियापद :
मिलना, काटना, बोलना, पढ़ना, गिरना, पीना, खेलना, दौड़ना

0 Comments