1.सिर पर किस रंग का फूल सुहाता है ? ( दादाभाई नवरोगी )
(A) काला     

(B) पीला
(C) सफेद
(D) गुलाबी

2. काले रंग का फूल कब खिलता और मुरझाता है? 
उत्तर : काले रंग का फूल तेज धूप और वर्षा में खिलता है तथा छाया में मुरझा जाता है।

3. प्रथम पहेली का उत्तर क्या है?
उत्तर :
प्रथम पहेली का उत्तर 'छाता' है।

4. जीभ के कितने सिपाही है?

(A) तीस
(B) अट्ठाईस
(C) बत्तीस     
(D) चोबीस

5. तीसरी पहेली का उत्तर क्या है?
उत्तर :
तीसरी पहेली का उत्तर 'नमक' है।

6. नमक कहाँ का रहने वाला है ?
(A) नदी किनारे
(B) सागर तट     
(C) तालाब के किनारे
(D) कुंए में

7. 'आराम' शब्द का पहला अक्षर काटने पर किसका बेटा कहलाएगा?

(A) राम
(B) नंद
(C) वासुदेव
(D) दशरथ    

8. दोनों सखियाँ कैसी है ?
उत्तर :
दोनों सखियाँ चंचल है। वे अपने फाटक खोलकर फिरती रहती हैं।

9. दोनो सखियाँ सो जाने पर क्या करती हैं ?
उत्तर :
दोनों सखियाँ सो जाने पर सपने देखती हैं।

10. छठी पहेली का उत्तर क्या है ?
(A) आंख
(B) दादाभाई नवरोजी         
(C) जीभ
(D) आराम

10. दिए गए शब्द के उत्तर मिले ऐसी पहेलियाँ बनाइए:
(1) पेड़
उत्तर : धरती में मैं पैर छीपाता, आसमान में शीश उठाता। हिलता पर कभी न चल पाता, क्या नाम है मेरे भ्राता?

(2) आम 
उत्तर : रंग - रंगीला छेल - छबीला, सभी को भाता है। अपने प्यारे स्वाद के कारण यह फल - राजा कहलाता है।

(3) बारिश 
उत्तर : आसमान से धरती पर आती, रिमझिम - रिमझिम गीत गाती, बादल है मेरा मा - बाप, दादीमा मेरी सागर की भाप।

(4) हाथी
उत्तर : हमने देखा अजीब अचंभा , पैर हैं जैसे कोई खंभा । थुलथुल काया बड़े हैं कान, सूंड इसकी होती पहचान ।

(5) मोर 
उत्तर : नर पंछी नारी से सुन्दर , वर्षा में नाच दिखाता , मनमोहक कृष्ण को प्यारा , राष्ट्रीय पक्षी कहलाता।

(6) मोबाइल
उत्तर : नये जमाने का बच्चा हूँ , पर एक कान का कच्चा हूँ , तुम जो कहते इस पर, फैला आता हूँ उस पार।

(7) बादल 
उत्तर : शीश कटे तो दल पैर हटाये बाद, पेट निकाले बाल है । करो शब्द ये याद।

11. निम्नलिखित शब्दों के लिंग - परिवर्तन करके वाक्य - प्रयोग कीजिए :
(1) दास
उत्तर : दासी
वाक्य : रानियाँ अपने साथ दासी रखती थी।

(2)धोबी 
उत्तर : धोबिन
वाक्य : हमारे गाँव में एक धोबिन रहती है।

(3) स्वामी
उत्तर : स्वामिनी
वाक्य : रामू की स्वामिनी सरल स्वभाव की है।

(4) विद्वान
उत्तर : विदुषी
वाक्य : मैडम कामा एक विदुषी नारी थी।

(5) बाबू
उत्तर : बबुआइन
वाक्य : कल रमेश के घर बबुआइन आई थी।

(6) बूढ़ा 
उत्तर : बुढ़िया
वाक्य : बुढ़िया ने सभी लोगों से मिलकर रहने को कहा।

(7) शेर 
उत्तर : शेरनी
वाक्य : शेरनी ने अकेले हिरन का शिकार किया।

(8) पंडित
उत्तर : पंडिताइन
वाक्य : पंडिताइन रामायण का पाठ कर रही है।

(9) भैंस
उत्तर : भैसा
वाक्य : भैंसा खेती के काम आता है।

(10) लेखक
उत्तर : लेखिका
वाक्य : महादेवी वर्मा प्रसिद्ध लेखिका थी।